इटावा औरैया, जून 9 -- इटावा। तीन दिनों तक आयोजित होने वाली आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को भी इटावा जंक्शन पर परीक्षार्थियों का जमावड़ा रहा।परीक्षार्थियों को ट्रेनों में सुरक्षित बैठाने के लिए रेलवे अधिकारियों के साथ जीआरपी और आरपीएफ को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वही इटावा से परीक्षार्थियों को झांसी भेजने के लिए ग्वालियर तक एक विशेष ट्रेन भी चलाई गई इस ट्रेन का परीक्षार्थियों को काफी लाभ मिला। परीक्षा देने के लिए प्रदेश के कई जिलों के परीक्षार्थी आये है वही जिले से 25000 परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए झांसी जाना है। इटावा से झांसी और ग्वालियर के लिए ज्यादा ट्रेनें नहीं है सोमवार को चार स्पेशल ट्रेनें मिलने के कारण काफी संख्या में परीक्षार्थी इन ट्रेनों से गए थे। यह भी पढ़ें- , दूसरे दिन भी पुलिस भर्ती 4613 अभ्...