मुजफ्फरपुर, जून 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सिपाही भर्ती की 24 जून को होने वाली लिखित परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों के लौटने के लिए समस्तीपुर मंडल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बेतिया, पूर्णिया और सुपौल से पाटलिपुत्र के लिए चलेंगी। इनमें पांच ट्रेनें मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेंगी। पूमरे के के मुख्य वाणिज्य नियंत्रक सतेन्द्र प्रसाद चौरसिया के निर्देश पर इसका आदेश जारी किया गया है। पत्र में बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर एक रैक को स्टैंडबाय मोड में रखने का भी निर्देश है।जानकारी के अनुसार मधुबनी से दोपहर 2.15 बजे, दरभंगा से 2.30 बजे, समस्तीपुर से 2.15 बजे, बेतिया से 2.15 बजे और मुजफ्फरपुर से दोपहर 2.30 बजे स्पेशल ट्रेन खुलेगी। ये सभी ट्रेनें मुजफ्फरपुर के रास्ते पाटलिपुत्र जाएंगी। वहीं, पूर्णिया से ...