धनबाद, फरवरी 12 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। डीएवी स्कूल बनियाहीर के कक्षा 12वीं तथा 10वीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र वितरित किया गया। मौके पर विद्यालय परिवार ने उनके सफल परीक्षा के लिए हवन किया। मुख्य यजमान के रूप में बीसीसीएल के निदेशक कार्मिक मुरली कृष्ण रमैया, वेलफेयर विभाग की प्रमुख किरण नायक, लोदना क्षेत्र के कार्मिक प्रबंधक दीपक कुमार सिंह उपस्थित थे। सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अभिलाषा कुमारी ने किया। मौके पर मुरली कृष्ण रमैया ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर उसकी प्राप्ति के लिए एकाग्रचित्त हो कर प्रयास करें। हर दिन परीक्षा है। परीक्षा तनाव मुक्त हो कर दें। वरिष्ठ शिक्षक शुभांकर सरकार ने विद्यालय परिवार की ओर से धन्यवाद ज्ञापन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.