परीक्षार्थियों की भीड़ को लेकर सतर्क रहा रेल प्रशासन
मुजफ्फरपुर, मई 30 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बीसीईसीई की परीक्षा समाप्त होने के बाद शनिवार की शाम परीक्षार्थियों की भीड़ जक्शन पर उमड़ पड़ी। अधिकांश परीक्षार्थी हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, बलिया, पाटलिपुत्र व दानापुर के लिए रवाना हुए। मुजफ्फरपुर जंक्शन से पाटलिपुत्र तक के लिए परीक्षा विशेष ट्रेन का भी परिचालन किया गया। इसके अलावा पवन एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुड़ी-आनंद विहार और इंटरसिटी एक्सप्रेस से परीक्षार्थी रवाना हुए।भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ और रेल प्रशासन सतर्कता बरत रहा था। आरपीएफ के जवान माइकिंग कर लागातर जानकारी दे रहे थे। आरपीएफ और जीआरपीपी की एक विशेष टीम पेट्रोलिंग कर परीक्षार्थियों की निगरानी कर रही थी। आरपीएफ कमांडेंट आशीष कुमार, समस्तीपुर मंडल के वरीय डीओएम (जी), स्टेशन एरिया मैनेजर रविशंकर महतो, स्टेशन प्रबंधक शिवदास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.