परीक्षार्थियों की उमड़ी भीड़ तो नौ बसें बरेली भेजीं
हल्द्वानी, सितम्बर 13 -- हल्द्वानी, संवाददाता। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की एनडीए और सीडीएस लिखित परीक्षा के चलते रविवार को बरेली रूट पर रोडवेज बसों की भारी मांग देखने को मिली। आम दिनों में हल्द्वानी डिपो से बरेली के लिए केवल तीन बसों का संचालन होता है, लेकिन परीक्षा केंद्र बरेली होने के कारण रविवार को भीड़ उमड़ने पर छह अतिरिक्त बसें बरेली भेजी गईं। परीक्षा में शामिल होने के लिए हल्द्वानी, नैनीताल सहित आसपास के पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा शनिवार रात और रविवार तड़के हल्द्वानी बस स्टेशन पहुंचे थे। डिपो प्रशासन ने शुरुआत में पांच अतिरिक्त बसें चलाने की रूपरेखा बनाई थी, लेकिन छात्रों की बढ़ती कतारों को देखते हुए बसों की संख्या छह कर दी गई। यह भी पढ़ें- एनडीए और सीडीएस परीक्षार्थियों के लिए बरेली को 5 अतिरिक्त बसें हल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.