लखनऊ, मई 4 -- नीट के परीक्षार्थियों की भीड़ ने लौटते समय रूटीन की ट्रेनों की स्लीपर और थर्ड एसी बोगियों में घुस गए, जिसके कारण रिजर्वेशन करा कर यात्रा कर रहे लोगों को परेशानी हुई। परीक्षार्थियों के लौटने के कारण शाम को स्टेशन पर उमड़ने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी की टीम तैनात रही। शाम साढ़े पांच बजे से ही परीक्षार्थियों का आना शुरू हो गया। उस दौरान स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की भी हुई, लेकिन प्लेटफार्म पर तैनात सुरक्षाबलों के जवानों ने परीक्षाथिर्यों की भीड़ का नियंत्रित किया। वरुणा एक्सप्रेस की एसी बोगी में चढ़ रहे छात्रों को रोका भी गया। यह भी पढ़ें- नीट परीक्षार्थियों की भीड़ से शहर जाम, स्टेशनों पर धक्का-मुक्की लेकिन, स्लीपर कोच में घुसने में कामयाब रहे। बेगमपुरा, लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी,...