सहारनपुर, मार्च 16 -- सहारनपुर। पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। परीक्षा समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी घरों को लौटने के लिए स्टेशन पहुंचे, जिससे प्लेटफॉर्म और टिकट काउंटरों पर काफी भीड़ रही। रेलवे प्रशासन ने 14 और 15 मार्च को ट्रेन संख्या 04547/48, 04509/10 और 04430 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। इन ट्रेनों के चलने से कई परीक्षार्थियों को गंतव्य तक पहुंचने में राहत मिली। सहारनपुर से गाजियाबाद के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन निर्धारित समय से देरी से रवाना हुई। ट्रेन सुबह 11:30 बजे चलनी थी, लेकिन दोपहर 12:35 बजे स्टेशन से रवाना हुई, जिससे यात्रियों को कुछ समय तक इंतजार करना पड़ा। ट्रेन करीब एक घंटा 21 मिनट की देरी से शाम 4:06 बजे गाजियाबाद पहुंची। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.