हापुड़, मार्च 29 -- मोदीनगर मार्ग स्थित सरस्वती बाल मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 के वार्षिक परीक्षाफल वितरित किए गए। इस दौरान मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं वंदना से हुआ। तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने अतिथि परिचय एवं स्वागत कराया। बाल वर्ग में हार्दिक मित्तल ने 99.76 प्रतिशत, किशोर वर्ग में शुभम ने 99.70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। दोनों टॉपर्स छात्रों को 11100 रुपये का नगद ईनाम मिला। वि‌द्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा कि आज का दिन छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों की वर्षभर की तपस्या के परिणाम का दिन है क्योंकि आपने वर्षभर जो मेहनत की उसका परिणाम छात्र के परिणाम के रूप में...