लखीमपुरखीरी, अप्रैल 2 -- गोला गोकर्णनाथ। रानी लक्ष्मी बाई कन्या इंटर कॉलेज शहाबुद्दीनपुर ने सत्र 2025-26 के वार्षिक परीक्षाफल में 99.77 फीसदी की अभूतपूर्व सफलता प्राप्त कर क्षेत्र में अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। परीक्षाफल वितरण समारोह का संचालन शशिधर पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशील कुमार डायरेक्टर लखनऊ पब्लिक स्कूल ने छात्राओं को प्रेरित किया। विद्यालय के प्रबंधक संजय वर्मा ने स्वामी विवेकानंद के संदेश के माध्यम से छात्राओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार वर्मा ने कहा कि शिक्षा सबसे शक्तिशाली साधन है, जिससे दुनिया को बदला जा सकता है और परीक्षाफल आत्ममूल्यांकन का आधार है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कुम्भी चीनी मिल केजीएम चंद्रहास और लखनऊ पब्लिक स्कूल लखीमपुर के प्रधानाच...