परीक्षाफल वितरण में मेधावियों को किया सम्मानित
लखीमपुरखीरी, मार्च 22 -- गोला गोकर्णनाथ। ग्राम मझिगवां के स्वामी विवेकानंद अकेडमी में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, नाटिका सहित विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह की अध्यक्षता नीलम सिंह ने की। मुख्य अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने विद्यार्थियों को उन्हें जीवन में आगे बढ़ने, कठिनाइयों का सामना करने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.