लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- श्रीपाल सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा नवम एवं एकादश के छात्र-छात्राओं को उनके परीक्षा परिणाम, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कक्षा नवम में लक्ष्य गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अक्षत मिश्रा, साधिका गुप्ता, ज्योति देवी एवं अथर्व राजवंशी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं कक्षा एकादश में दिव्यांश श्रीवास्तव ने शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि अविरल गुप्ता, उत्कर्ष मिश्रा, डाली एवं अभिषेक सिंह ने भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। विद्यालय स्तर पर कक्षा नवम के लक्ष्य गुप्ता एवं कक्षा एकादश के दिव्यांश श्रीवास्तव को सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप म...