बागेश्वर, जुलाई 27 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। विभिन्न कक्षाओं के परीक्षाफल में सुधार नहीं होने पर एनएसयूआई ने कड़ी नाराजगी जताई। सोमवार को नाराज छात्र नेताओं ने बीडी पांडेय कैंपस में प्रदर्शन कर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक का पुतला दहन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कैंपस में तालाबंदी कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। राहुल कुमार के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि बीए छठे सेमेस्टर हिंदी साहित्य तथा बीएससी चौथे और द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों के परीक्षाफल में अब तक सुधार नहीं किया गया है। परीक्षाफल में सुधार नहीं होने से कई छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान की कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन स्थिति जस ...