लखीमपुरखीरी, अप्रैल 9 -- गुरुवार को कस्बे के डीपी गायत्री इंटर कॉलेज में बच्चों को परीक्षाफल बांटा गया। इस दौरान हुए कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। परीक्षाफल वितरण और सम्मान समारोह में कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को कालेज प्रबंधक विनोद सिंह ने शील्ड व मेडल देकर पुरस्कृत किया। इसमें अनुष्का, आयुष, आराध्या, कक्षा, तेजस्वी, नितीश, सुखराज, अपूर्वा सिंह, वंशप्रीत सिंह व युगांक, अर्पित यादव, सार्थक, ऋषिक, कार्तिकेय, मनजोत सिंह, हरमन सिंह, केसर सिंह, लवली, मानवी, यश और हर्षिता आदि को पुरस्कार दिए गए। प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने सभी बच्चों को मेहनत, अनुशासन और लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...