मैनपुरी, मार्च 28 -- कस्बा के एमाहसन नगर रोड स्थित जीनियस इंटर कॉलेज में शनिवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि थाना प्रभारी निरीक्षक अनुरुद्ध प्रताप सिंह ने छात्रों को रिपोर्ट कार्ड व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रबंधक डा. धर्मेंद्र यादव ने कहा कि छात्रों के लिए परीक्षाफल एक पर्व व उत्सव के समान है। परीक्षाफल छात्रों के लिए मेहनत व प्रयास का एक फल होता है। जिसे प्राप्त करने के बाद बच्चों के चेहरों पर एक अजीब खुशी की होती है। उन्होंने सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.