बदायूं, मार्च 29 -- नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के प्राइमरी विभाग में परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रबंध समिति से संजीव वार्ष्णेय एवं राजीव वार्ष्णेय किया। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। परीक्षा परिणाम देखकर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी। कक्षा में अव्वल आये बच्चों को पुरस्कृत किया गया। आराध्या और दिव्यानी ने संयुक्त रूप से प्राइमरी विभाग टॉप किया। इस मौके पर अतुल वार्ष्णेय, रोहित सिंह, अनीता पाल, सीमा वर्मा, दानिया सैफी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.