सहारनपुर, मार्च 12 -- नकुड़। आरएन टैगोर विद्यापीठ इंटर कॉलेज में हिन्दी मीडियम का नर्सरी से कक्षा आठ तक का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। परीक्षाफल में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। बुधवार को नगर के आरएन विद्यापीठ इंटर कॉलेज में अयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक चन्द्रशेखर मित्तल ने किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को लक्ष्य बनाकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए लगन, मेहनत, दृढ़ संकल्प व मजबूत इच्छा शक्ति ही सफलता का मूल मंत्र है। नर्सरी से कक्षा आठ तक के परीक्षा परिणाम में प्रत्येक कक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रोत्साहित किया गया। देवेंद्र चौहान, प्रधानाचार्य अशोक कुमार, सत्यम मित्तल, बबीता शर्मा, भीष्म ...