परीक्षाफल के अभाव में बीएड में नहीं हो पा रहा नामांकन
कटिहार, सितम्बर 14 -- कटिहार निज संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सह मंत्री विनय सिंह और विभाग सहसंयोजक विक्रांत सिंह ने कहा कि पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा डिग्री पार्ट 3 का परीक्षाफल प्रकाशित नहीं किए जाने के कारण परीक्षार्थी बीएड में नामांकन नहीं करा पा रहे हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों में नामांकन की तिथि खत्म हो रही है। नगर सह मंत्री रवि सिंह और विशाल सिंह ने बताया कि 17 से लेकर 31 जुलाई तक बीए, बीएससी और बीकॉम स्पेशल पार्ट 2 और पार्ट 3 की परीक्षा का आयोजन किया गया था। सितंबर माह बीतने को है लेकिन परीक्षाफल घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि स्पेशल परीक्षा में परीक्षार्थियों की भी संख्या भी अधिक नहीं रहती है। परिषद नेताओं ने छात्र हित में शीघ्र परीक्षाफल प्रकाशित करने का आग्रह विश्वविद्यालय परीक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.