प्रयागराज, मार्च 26 -- प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के विषम सेमेस्टर परीक्षाफल को लेकर छात्रों के लिए जरूरी सूचना जारी की है। परीक्षा नियंत्रक विनीता यादव के अनुसार अगर किसी छात्र-छात्रा को अपने परिणाम में कोई गलती लगती है या कोई आपत्ति है, तो वे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। छात्रों को अपना आवेदन, परिणाम की कॉपी और आवश्यक दस्तावेजों के साथ विश्वविद्यालय की ई-मेल coe@prsuniv.ac.in पर 27 मार्च तक भेजना होगा। आवेदनों पर 31 मार्च तक फैसला लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.