परीक्षाओं में स्थान पाने वाले मेधावी हुए सम्मानित
मैनपुरी, मई 23 -- क्षेत्र के गांव हरचंदपुर में संचालित स्वरूप सिंह स्मारक इंटर कालेज में सत्र 2025-2026 की बोर्ड व संस्थागत परीक्षाओं में विशिष्ट स्थान पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया, जबकि संचालन प्रबंधक सुधीर सिंह चौहान और समस्त शिक्षकों द्वारा किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरों पर भारी प्रसन्नता देखी गई। प्रबंधक सुधीर चौहान ने कहा कि बच्चों को सम्मानित करने से अन्य बच्चों का भी हौसला बढ़ता है और वे भी आगे पुरस्कार पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्कूल में होने वाले अवकाश के समय को सारा दिन खेल-कूद में न गंवाएं, बल्कि घर पर पढ़ाई के लिए भी कुछ समय जरूर निका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.