परीक्षाओं में सफलता के लिए नियमित अध्ययन जरूरी: जीआर प्रजापति
बलरामपुर, अगस्त 21 -- उतरौला, संवाददाता। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना के तहत टाइनी टाट्स इंटर कॉलेज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि समाज कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जीआर प्रजापति ने छात्रों से संवाद कर परीक्षा की तैयारी के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। डिप्टी डायरेक्टर जीआर प्रजापति ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए सही दिशा, अनुशासन, नियमित अध्ययन और निरंतर अभ्यास जरूरी है। विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर समय-सारिणी के अनुसार पढ़ाई करने के साथ विषयों की नियमित पुनरावृत्ति करनी चाहिए। सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाओं, पुराने प्रश्नपत्रों और मॉक टेस्ट का अभ्यास भी सफलता में सहायक है। उन्होंने विद्यार्थियों से असफलता से निराश न होकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.