प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। प्रतियोगी छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर आगामी टीजीटी, पीजीटी, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षाओं के अलावा यूपी-टीईटी को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए रैंडमाइजेशन प्रक्रिया लागू करने की मांग की। साथ ही मांग किया कि परीक्षाओं में विभिन्न विषयों के अभ्यर्थियों को मिश्रित रूप से बैठाने के लिए रैंडमाइजेशन प्रक्रिया लागू की जाए जिससे सामूहिक नकल पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।परीक्षा केंद्रों पर नकलरोधी सीटिंग प्लान लागू करने तथा एक ही विषय के अभ्यर्थियों को एक ही कक्ष में सीमित न रखने का अनुरोध किया गया। प्रतियोगियों ने यह भी मांग की कि यदि कोई अभ्यर्थी ओएमआर शीट में 40 प्रतिशत से कम प्रश्न हल करता है, तो उसकी विशेष निगरानी की जाए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.