मुजफ्फर नगर, जुलाई 23 -- भोपा परीक्षाओं में पारदर्शिता, नॉर्मलाइजेशन प्रणाली को समाप्त करने आदि की मांग को लेकर कोचिंग सेंटर के संचालक के नेतृत्व में एक पैदल मार्च भोपा में निकाला। जिसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। थाने पर जाकर प्रभारी निरीक्षक को एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा।भोपा में मुजफ्फरनगर मार्ग पर बिजली घर के बराबर में स्थित किया कोचिंग सेंटर पर बुधवार को छात्र-छात्राएं इकट्ठा हुए और एक पैदल मार्च का आयोजन किया। पैदल सेंटर से शुरू होकर क्षेत्राधिकारी पुलिस कार्यालय होता हुआ थाना भोपा पर समाप्त हुआ। मार्च अनेक विद्यार्थी हाथ मे स्लोगन लिखे पोस्टर लिए हुए थे। थाने पहुंचकर थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। यह भी पढ़ें- नीट: छात्रों ने प्रदर्शन कर जुलूस निकाला कोचिंग सेंटर के संचालक अक्षित चौधरी ने ...