प्रयागराज, मार्च 10 -- संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के संयोजक पंकज पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को पत्र देकर आगामी परीक्षाओं में संभावित तकनीकी, प्रशासनिक व वैधानिक त्रुटियों से बचाव के लिए विशेष विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आयोग की परीक्षाओं में समय-समय पर आने वाली समस्याओं से अभ्यर्थियों को कठिनाई होती है। प्रस्तावित समिति परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र, नियमावली और व्यवस्थाओं की जांच कर त्रुटियां दूर करे। इससे परीक्षा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय बन सकेगी तथा अभ्यर्थियों का भरोसा मजबूत होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.