एटा, मई 10 -- एटा। शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें एनएमएमएस, जवाहर नवोदय, अटल आवासीय विद्यालय में चयनित टॉपर्स, नोडल शिक्षकों का बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शैक्षिक सत्र 2025-26 में हुई एनएमएमएस प्रवेश परीक्षा में 142 छात्र-छात्राएं चयनित हुए। मंडल स्तर पर एकमात्र अटल आवासीय विद्यालय गभाना अलीगढ़ में परिषदीय स्कूल के 06, नवोदय के 04 छात्रों का चयन हुआ। शैक्षिक सत्र 2021-22 से अब तक जिले में प्रतिवर्ष विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया है। प्रतियोगी परीक्षाओं में जनपद नोडल मुकेश कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई है। समारोह में यूपीएस गुहटिया खुर्द के नोडल शिक्षक संदीप कुमार को शील्ड देकर सम्मानित किया।इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.