मथुरा, जून 3 -- युवक कांग्रेस एवं भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने मंगलवार को परीक्षाओं में अनियमितता के विरोध में शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन किया। वहीं विरोध में जमकर नारेबाजी की। युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनाम धन्य तिवारी एड. ने कहा कि देश का युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। जिलाध्यक्ष दुर्गेश बघेल ने कहा कि नीट एवं सीयूईटी से जुड़े विवादों ने लाखों छात्र एवं अभिभावकों का विश्वास तोड़ा है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हर्ष चौरसिया ने कहा कि छात्र वर्षों कठिन परिश्रम कर परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन जब परीक्षा प्रक्रिया पर ही सवाल उठें तो उनका मनोबल टूटता है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में शिक्षा मंत्री के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन् सेवादल अध्यक्ष दीपक पाठक ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित ...