धनबाद, सितम्बर 10 -- जेपीएससी और सीजीएल समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में भाजपा के राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी को लेकर विधायक रागिनी सिंह के कार्यालय में बैठक हुई। इसमें आंदोलन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनी। कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में उपायुक्त कार्यालय पहुंचने का आह्वान करते हुए वक्ताओं ने कहा कि परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य के लिए भाजपा मजबूती से आवाज उठाएगी और निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग करेगी। बैठक में संतोष सिंह, उमेश यादव, अखिलेश सिंह, अभिषेक पांडेय, संतोष शर्मा, रवि सोनी सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Palamu News: सीबीआई जांच की मांग राजनीतिक स्टंट : झामुमो यह भी पढ़ें- Kodarma News: छात...