बरेली, अप्रैल 14 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध बरेली कॉलेज को मुख्य और सम सेमेस्टर परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। परीक्षाओं के लिए प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने केंद्राधीक्षक व सहायक स्टाफ की नियुक्ति कर दी है। सुबह की पाली सात से 10 बजे के लिए गणित विभाग के डॉ. आरिफ नसीम को वरिष्ठ केंद्राधीक्षक बनाया गया है। उनके साथ अतिरिक्त वरिष्ठ केंद्राधीक्षक के रूप में प्रो. ऋतु अग्रवाल व प्रो. शुभ्रा कटारा और सहायक केंद्राधीक्षक के रूप में कई प्राध्यापकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- वार्षिक परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की यह भी पढ़ें- जिले के 18 केंद्रों पर सहायक शिक्षा विकास अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा आज से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...