शामली, अगस्त 28 -- शामली। प्रतियोगी एवं प्रवेश परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल जैसी घटनाओं से युवाओं का भरोसा प्रभावित हो रहा है। परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए पूरी व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की जरूरत है। इसके साथ ही तकनीक के इस्तेमाल के साथ विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना भी जरूरी है। यह विचार गुरुवार को कैराना रोड स्थित होटल विराज में हिन्दुस्तान की ओर से आयोजित हिन्दुस्तान ओलंपियाड संवाद में सीबीएसई, यूपी बोर्ड समेत विभिन्न प्रमुख विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षाविदों और प्रबंधकों ने व्यक्त किए। इस संवाद में शहर के दस प्रमुख स्कूलों ने प्रतिभाग किया। संवाद कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए सेंट आरसी कावेंट स्कूल की प्रधानाचार्या उज्मा जैदी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी का सीधा असर 18 से 25 वर्ष की...