मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी में चल रहे इंडक्शन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को भारतीय संस्कृति, शिक्षा, अनुशासन और विकसित बिहार के निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका पर केंद्रित व्याख्यान का आयोजन किया गया। इंडक्शन कार्यक्रम में बिहार अभियंण विवि के कुलपति डॉ. एसके वर्मा भी वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े। उन्होंने कहा कि छात्र व्यवस्थित तरीके से परीक्षाओं की तैयारी करें।इंडक्शन कार्यक्रम में पटना विवि के वित्तीय सलाहकार पीके सिंह ने भारतीय संस्कृति, प्राचीन ज्ञान परंपरा, नैतिक मूल्यों तथा ज्योतिष के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. राजीव रंजन प्रसाद ने रोल ऑफ इंजीनियर्स ऑफ विकसित भारत पर व्...