रांची, जनवरी 22 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर मंथन जारी है। मतदान और मतगणना फरवरी के अंतिम सप्ताह में संभावित थे, लेकिन झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से परीक्षाओं की तिथि घोषित करने के बाद अब इस दौरान नगर निकाय चुनाव होने के आसार कम लग रहे हैं। अगर फरवरी के अंतिम सप्ताह में जैक की ओर से आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षाएं हुईं तो झारखंड में नगर निकाय चुनाव होली के बाद होगा। वहीं, अगर फरवरी के अंतिम सप्ताह में चुनाव की तिथि जारी कर दी जाती है तो परीक्षाओं की तिथि को बढ़ाना होगा। हालांकि जैक ने परीक्षा की तिथि की घोषित करने की जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग को दे दी है। जैक ने पूर्व में ही मैट्रिक और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 2026, तीन फरवरी से 23 फरवरी तक निर्धारित कर रखी है। 24 को आठवीं, 25-27 फरवरी को 11वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.