सहरसा, जून 30 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सहरसा पुलिस ने केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अर्न्तगत बिहार पुलिस दूर संचार वितंतु एवं तकनीकी अराजपत्रित परीक्षा में सेटिंग करने वाले गिरोह को पकड़ा है। गिरोह का मुख्य सरगना मधुबनी निवासी सरोज कुमार है। गिरोह के सदस्य सहरसा, गयाजी, भागलपुर सहित कई जिलों में हैं। पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग को मिली सूचना के आधार पर सदर थाना एवं जिला आसूचना इकाई सहरसा ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- सिपाही बहाली में बिहार के सहरसा से सॉल्वर गिरोह के 3 अरेस्ट; भागलपुर समेत कई जिलों में रेड; 17 केस दर्जगिरफ्तारी की जानकारी गिरोह अभ्यर्थियों से छह लाख रुपये लेकर परीक्षा में अनुचित तरीके से सफलता दिलाने की बात और आश्वासन देकर उनका मूल प्रमाण पत्र तथा हस्ताक्षर किया ब्लैंक चेक गिरवी रखता है त...