गुड़गांव, जुलाई 8 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 48 हजार विद्यार्थियों की पहली शैक्षणिक परीक्षा 27 जुलाई से शुरू होगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्टूडेंट असेसमेंट टेस्ट का आयोजन 27 जुलाई से 1 अगस्त तक किया जाएगा। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की अब तक की सीखने की क्षमता और विषयों की समझ का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर आगे की पढ़ाई की रणनीति तैयार की जाएगी। जिले के सभी सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक और हाई स्कूलों में परीक्षा एक समान समय-सारिणी के अनुसार होगी। परीक्षा प्रतिदिन दो चरणों में आयोजित की जाएगी। कुछ विषय अवकाश (रिसेस) से पहले और कुछ बाद में लिए जाएंगे। परीक्षा समाप्त होने के बाद उसी द...