परीक्षण के बाद कोक्लियर इंप्लांट के लिए चिन्हित हुए 16 मूक बधिर बच्चे
हाथरस, मई 16 -- हाथरस। मूक-बधिर बच्चों के जीवन में नई उम्मीद जगाने की दिशा में जिले के स्वास्थ्य विभाग एवं स्व. डॉ. एसएन मेहरोत्रा मेमोरियल ईएनटी फाउंडेशन कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार कक्ष में कोक्लियर इंप्लांट स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकों द्वारा मूक बधिर बच्चों की जांच की गई। जांच के दौरान कोक्लियर इंप्लांट के लिए 16 मूक-बधिर बच्चों की पहचान की गई। सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित हुए कैंप में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से शून्य से 5 वर्ष के 26 मूक-बधिर बच्चों का विशेषज्ञ टीम द्वारा परीक्षण किया। परीक्षण के उपरांत 16 बच्चों को कोक्लियर इंप्लांट हेतु उपयुक्त पाया गया। जिनका शीघ्र ही कानपुर में निःशुल्क कोक्लियर इंप्लांट कराया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.