पटना, मार्च 8 -- बिहार बोर्ड की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा की सैद्धांतिक विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 2 मार्च से शुरू हुआ है। मूल्यांकन 13 मार्च तक होना है। इस बीच प्रत्येक परीक्षक को प्रतिदिन केवल 55 ही उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन करने को कहा गया है। किसी भी स्थिति में परीक्षक एक दिन में इससे अधिक उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन नहीं करेंगे। बिहार बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक माध्यमिक ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और सभी मूल्यांकन निदेशक को पत्र जारी किया है। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि जांच की गुणवत्ता बनी रहे इसके लिए संख्या निर्धारित की गई है। तय संख्या से अधिक उत्तरपुस्तिकाओं की जांच प्रतिबंधित है। सभी केन्द्र निदेशकों को मूल्यांकन केन्द्र पर इन चीजों पर नजर रखने को कहा गया है। इस नियम का अनुपालन नहीं करने पर संबंधितों के ख...