कानपुर, मार्च 25 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुरई गुट) के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएवी, एबी विद्यालय और जीआईसी चुन्नीगंज मूल्यांकन केंद्रों का दौरा किया। शिक्षकों से समस्याएं जानीं। शिक्षकों ने बताया कि मूल्यांकन के लिए 25 रुपये प्रतिदिन जलपान और 35 रुपये प्रतिदिन वाहन व्यय (स्थानीय परीक्षकों के लिए) देय है लेकिन यह धनराशि उन्हें विगत वर्ष नहीं दी गई। संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी स्वामी, मंडल अध्यक्ष बालेश्वर शर्मा, मंत्री गुलाब सिंह चंदेल और विनोद कुमार मिश्रा ने डीआईओएस को पत्र देकर शासनादेश के अनुसार प्रति परीक्षक 60 रुपये भुगतान की मांग की। साथ ही कहा कि पूर्व में भुगतान न किए जाने की जांच भी कराई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.