बेगुसराय, मार्च 7 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के नेताओं की एक टीम ने शनिवार को मैट्रिक व इंटर कॉपी जांच के 11 मूल्यांकन केंद्रों का दौरा किया। शिक्षक नेताओं की टीम ने मूल्यांकन केंद्रों पर प्रतिनियुक्त केन्द्र निदेशकों, समन्वयकों, प्रधान परीक्षकों, सह परीक्षकों एवं अन्य प्रतिनियुक्त कर्मियों से भेंट की तथा उनका हालचाल जाना। शिक्षक नेताओं की टीम ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि कई मूल्यांकन केंद्रों पर काम कर चुके परीक्षकों का पिछले साल का टीए, हाल्टेज अभी तक नहीं मिला है। विगत कई वर्षों से मूल्यांकन केंद्र निदेशकों, समन्वयकों, प्रधान परीक्षकों, सह परीक्षकों एवं अन्य प्रतिनियुक्त कर्मियों के पारिश्रमिक में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसे बढ़ाये जाने की जरूरत है। शिक्षक नेताओं की टीम में बिहार माध्यमिक शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.