उरई, मार्च 20 -- उरई। यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में परीक्षको की संख्या बढ़ने के बाद तीसरे दिन कार्य ने रफ्तार पकड़ी है। शुक्रवार को 852 परीक्षको ने 28,355 कॉपियों का मूल्यांकन किया। जबकि अभी तक 49,649 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। यूपी बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद 18 मार्च बुधवार से हाईस्कूल इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। मूल्यांकन के लिए जिले के पांच विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। अभी तक परीक्षकों की संख्या कम होने से मूल्यांकन कार्य सुस्त रफ्तार से चल रहा था। लेकिन परीक्षको की संख्या बढ़ने के बाद अब मूल्यांकन के कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को 852 परीक्षकों ने अपने-अपने केंद्रों पर 28,355 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। अभी तक हाईस्कूल इंटरमीडिएट की 49...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.