सीतामढ़ी, सितम्बर 17 -- सीतामढ़ी। परिहार थाना क्षेत्र के सुतिहारा-बारा गांव के बीच मरहा नदी पुल के समीप मंगलवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक उत्तम कुमार (26) को गोली मार दी। इस दौरान बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग व मोबाइल लूट लिए। गंभीर रूप से घायल उत्तम परिहार थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी उदय सिंह का पुत्र है। उसके सिर व सीने में गोली मारी गई है। वारदात के बाद उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर के अनुसार, बदमाशों ने उसके सीने व सिर में गोली मारी है। सूचना पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। परिहार विधायक गायत्री देवी ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उत्तम के पिता उदय ने बताया कि उनका पुत्र सुतिहारा चौक पर फिनो बैंक का सीएसपी चलाता है। मंगलवार देर रात सीएसपी बंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.