बेगुसराय, मार्च 20 -- बखरी। निज संवाददाता प्रखंड के परिहारा पंचायत स्थित ऐतिहासिक खेल मैदान में बीपीएल 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन समारोहपूर्वक किया गया। उद्घाटन जिला परिषद सदस्य अमित कुमार देव एवं लोजपा रामविलास के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच बेगूसराय के गौरीपुर और खगड़िया के तेरासी के बीच खेला गया। मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय कराया गया। तेरासी टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, जिसके बाद मुकाबला रोमांचक माहौल में शुरू हुआ। मैदान पर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और हर चौके-छक्के पर तालियों की गूंज सुनाई देती रही। आयोजकों के अनुसार, इस ...