बेगुसराय, अगस्त 19 -- बेगूसराय। परिहारा थाना क्षेत्र में 15 एवं 16 अगस्त को हुई मारपीट की घटना को लेकर परिहारा के अनिल साह ने डीआईजी को पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। घायल अनिल साह ने आरोप लगाया है कि नामजद एवं अन्य आरोपियों द्वारा उनके तथा उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई। इसमें उन्हें और उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद थाना परिहारा में लिखित शिकायत देने के बावजूद अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। परिहारा के अनिल साह ने डीआईजी को आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...