मोतिहारी, मार्च 22 -- पीपराकोठी, एक संवाददाता। कुंअरपुर स्थित एक होटल में जिला मुखिया संघ की बैठक जिला अध्यक्ष शशिभूषण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय एवं प्रदेश सचिव राजू बैठा शामिल हुए। जिले भर से आए मुखियाओं ने पंचायतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने कहा कि पिछले 36 वर्षों से पंचायतों का परिसीमन नहीं कराया गया है, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से शीघ्र परिसीमन कराने की मांग की। साथ ही जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा के लिए आर्म्स लाइसेंस देने के लिए विशेष कैंप आयोजित करने की आवश्यकता बताई। प्रदेश सचिव राजू बैठा ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि जमीनी स्तर पर सरकार की योजनाओं को लागू करते हैं। लेकिन उन्हें पर्याप्त अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.