रांची, अगस्त 3 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। झारखंड में वर्ष 2026-27 में प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया को लेकर जनसंख्या के आधार पर अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित लोकसभा और विधानसभा सीटों में कटौती की आशंका पर सोमवार को बैठक हुई। बैठक में ग्राम प्रधान, मुखिया, सामाजिक कार्यकर्ता और पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में 9 अगस्त को मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, आदिवासी छात्र एकता ने की घोषणाबैठक का आयोजन अध्यक्षता ग्राम प्रधान लोकनाथ पहान ने की, जबकि संचालन सिरका मुखिया रोशन लाल मुंडा ने किया। वक्ताओं ने कहा कि यदि परिसीमन आयोग जनसंख्या के आधार पर आदिवासी आरक्षित सीटों में कटौती करता है तो यह संविधान प्रदत्त आदिवासी अधिकारों और राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर सीधा आघात होगा। बैठक में झारखंड और केंद्र सरकार से परिसीमन के दौरान आदिवासी आरक्ष...