रांची, जून 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। आदिवासी छात्र संघ (एसीएस) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव के नेतृत्व में पूर्व वित्त मंत्री व लोहरदगा विधायक डॉ रामेश्वर उरांव से मुलाकात कर आगामी परिसीमन, सरना धर्म कोड और आदिवासी राजनीतिक प्रतिनिधित्व से जुड़े मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा। सुशील उरांव ने कहा कि झारखंड राज्य आदिवासियों और मूलवासियों के लंबे संघर्ष का परिणाम है। ऐसे में सिर्फ वर्तमान जनसंख्या के आधार पर अनुसूचित जनजाति (एसटी) की आरक्षित सीटों में कटौती संविधान की पांचवीं अनुसूची की भावना के विपरीत होगी। वहीं, मनोज उरांव ने आरोप लगाया कि बाहरी राज्यों से बढ़ते प्रवास और भूमि अतिक्रमण के कारण झारखंड का जनसांख्यिकीय संतुलन प्रभावित हुआ है, जिसका असर आगामी परिसीमन में आदिवासी प्रतिनिधित्व पर पड़ सकता है। ज्ञा...