परिसीमन बिल पास कराने के लिए 7 सांसद और चाहिए, कैसे होगा दो-तिहाई बहुमत का जुगाड़?
नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- लोकसभा में नंबर बढ़े हैं, लेकिन सरकार की राह अब भी पूरी तरह आसान नहीं हुई है। परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े बिल को फिर संसद में लाने की तैयारी के बीच NDA के सामने वोटों का ऐसा गणित है, जिसमें कुछ सांसदों और क्षेत्रीय दलों का रुख पूरा खेल बदल सकता है। पहले जहां सरकार बहुमत से काफी पीछे थी, वहीं अब आंकड़े करीब जरूर आए हैं, लेकिन मंजिल अभी भी दूर है। ऐसे में सवाल है कि क्या इस बार सरकार जरूरी वोट जुटा पाएगी? दरअसल केंद्र सरकार 30 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक फिर पेश करने की तैयारी में है। इस बिल के जरिए लोकसभा की सीटें बढ़ाने और महिलाओं को लोकसभा व राज्य विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण देने की राह खोलने का प्रस्ताव है। हालांकि, विधेयक को पारित कराने के लिए सरकार को दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.