विशेष संवाददाता, जुलाई 17 -- 20 जुलाई से शुरू होने जा रहे संसद के मॉनसून सत्र से पहले विपक्ष ने अपने तेवर साफ कर दिए हैं। कांग्रेस ने विपक्षी एकजुटता का दावा करते हुए कहा कि सरकार सत्र के दौरान परिसीमन विधेयक फिर से पेश करती है, तो पार्टी इसका विरोध करेगी। पार्टी ने सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में अपने मुद्दे भी साफ कर दिए हैं। मॉनसून सत्र में पार्टी की रणनीति तय करने के लिए गुरुवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में संसदीय रणनीतिक समूह की बैठक हुई। इसमें विपक्षी एकता, सरकार की तरफ से पेश किए जाने वाले विधेयकों और संसद में सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा हुई।क्या हुई चर्चा बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि पार्टी ने उन विधेयकों पर विस्तार से चर्चा की है, जो सरकार की तरफ से सत्र के दौ...