नई दिल्ली, अगस्त 5 -- केंद्र सरकार लंबे समय से लटके परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को पास कराने के लिए संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह विशेष सत्र 16 से 18 अगस्त के बीच बुलाया जा सकता है। सरकार की मंशा इन दोनों अहम विधेयकों को जल्द से जल्द पारित कराने की है, लेकिन विपक्ष के कड़े रुख को देखते हुए राह आसान नजर नहीं आ रही।राहुल गांधी से मिले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू एक तरफ जहां विपक्ष ने परिसीमन बिल पर अपनी हरी झंडी नहीं दी है, वहीं दूसरी तरफ सरकार ने आम सहमति बनाने के लिए विपक्षी दलों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। संसद में जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी के संसद भवन स्थित क...