परिसीमन बिल के मुद्दे पर DMK को मनाने में जुटा इंडिया गठबंधन, 'आखिरी लड़ाई' की तैयारी में विपक्ष
नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- 30 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में केंद्र सरकार की तरफ से लाए जा रहे 'परिसीमन विधेयक 2026' (Delimitation Bill) और इससे जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को रोकने के लिए विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। हालांकि, सदन के भीतर संख्याबल के लिहाज से विपक्ष के सामने इस बार बेहद कठिन चुनौती खड़ी है। संभावित टूट और खरीद-फरोख्त की आशंकाओं के बीच कई विपक्षी दलों ने अपने सांसदों को रविवार तक दिल्ली पहुंचने का निर्देश दिया है, जबकि गठबंधन की ओर से शनिवार को डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन से सार्वजनिक अपील करने की भी तैयारी की जा रही है। शुक्रवार को 10 जनपथ पर हुई कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक के बाद पार्टी ने साफ कर दिया कि वह इस विधेयक के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.