परिसीमन पर 30 अगस्त को आदिवासी महाजुटान रैली
जमशेदपुर, अगस्त 27 -- झारखंड के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने परिसदन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि 30 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में आदिवासी एकता महाजुटान रैली आयोजित की जाएगी। यह रैली राज्य में लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया को लेकर होगी। उन्होंने कहा कि परिसीमन केवल निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्गठन का विषय नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व, संवैधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक भागीदारी से जुड़ा संवेदनशील प्रश्न है। यदि समाज सजग नहीं रहा, तो आने वाली पीढ़ियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। 2002 से 2008 के दौरान भी परिसीमन प्रक्रिया में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित विधानसभा सीटों को घटाने का प्रस्ताव आया था, जिसका कड़ा विरोध हुआ था। यह भी पढ़ें- कुचाई : मुंडा-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.