परिसीमन पर अभियान चलाएगा मोर्चा
रांची, अगस्त 23 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखंड आंदोलनकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा है कि परिसीमन केवल सीटें बढ़ाने का मुद्दा नहीं, बल्कि सभी स्थानीय समुदायों को जनसंख्या और सामाजिक वास्तविकता के अनुरूप न्यायसंगत प्रतिनिधित्व देने का अवसर है। उन्होंने केंद्र सरकार से लोकसभा-विधानसभा सीटें बढ़ाने और विधान परिषद गठन की मांग की है। मोर्चा की केंद्रीय समिति की बैठक रविवार को रांची के ग्रैंड ओकेजन बैंक्वेट हॉल में हुई, जिसमें आगामी परिसीमन को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। मोर्चा की टीमें राज्यभर के गांवों में जाकर परिसीमन, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और स्थानीय अधिकारों पर चर्चा करेंगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय एवं नियोजन नीति को लेकर मोर्चा लंबे समय से आंदोलित है। अब इन मुद्दों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.