परिसीमन को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
रांची, जून 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। प्रस्तावित परिसीमन में आदिवासी राजनीतिक अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा, आदिवासी छात्रसंघ के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा। कहा गया कि झारखंड के पांचवीं अनुसूची क्षेत्रों में अनुसूचित जनजातियों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व, आरक्षित सीटों, संवैधानिक अधिकारों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि झारखंड राज्य का गठन आदिवासी समाज की विशिष्ट पहचान, संस्कृति, जल, जंगल-जमीन व राजनीतिक अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से हुआ है। इसलिए केवल वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित लोकसभा व विधानसभा सीटों में किसी प्रकार की कमी करना संविधान की मूल भावना व पांचवीं अनुसूची के उद्देश्य के व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.